देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, एक्टिव मामलों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, एक्टिव मामलों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 30,949,804 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 959,116 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 975861 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 4497867 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 88935 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 5562663 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 74,903 नए मामले सामने आए हैं और 1,053 मरीजों की मौतें हुई हैं। रिकवरी रेट 80.86 फीसदी है। एक्टिव मरीज़ 17.54 फीसदी है। मृत्युदर 1.59 फीसदी और पॉजिटिविटी रेट 8.02% चल रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के आंकड़ों के मुताबिक 21 सितंबर तक 6,53,25,779 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को हुई है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

74518

551821

5410

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

152

3469

52

अरुणाचल प्रदेश

1939

5643

13

असम

29609

129133

578

बिहार

12539

156242

870

चंडीगढ़ 

2761

7411

126

छत्तीसगढ़

37927

49564

690

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

220

2711

2

दिल्ली

30941

213304

5014

गोवा

5667

22726

360

गुजरात 

16305

104964

3336

हरियाणा

210

90884

1177

हिमाचल प्रदेश 

4458

7853

127

जम्मू एंड कश्मीर 

21887

42115

1024

झारखंड

13504

58543

626

कर्नाटक

95354

423377

8145

केरल

39354

98724

553

लद्दाख

1047

2735

50

मध्य प्रदेश 

22544

83618

2007

महाराष्ट्र 

275017

916348

33015

मणिपुर

2113

6838

59

मेघालय

2169

2527

37

मिजोरम

680

1012

0

नागालैंड

1052

4417

15

ओडिशा

34033

149379

710

पुडुचेरी

4659

18065

467

पंजाब

21661

75409

2860

राजस्थान

18245

97284

1352

सिक्किम

513

1986

29

तमिलनाडु

46495

491971

8871

तेलांगना

26649

144073

1052

त्रिपुरा

6700

15883

251

उत्तराखंड

12075

29201

501

उत्तर प्रदेश 

64164

289594

5135

वेस्ट बंगाल

24898

198983

4421

भारत में कुल मामले

975861

4497867

88935


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।